फुटबॉल प्रतियोगिता में छपरा ने पटना को हराया 
——

देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
रसूलपुर /एकमा 
स्थानीय कर्णपुरा आमडाढी स्थित लक्षी ब्रह्म के मैदान में आयोजित एक द्विवसीय फाईनल फुटबॉल शिल्ड प्रतियोगिता मे छपरा की टीम ने एक के मुकाबले चार गोल दागकर बिजयी घोषित हुई और शिल्ड पर अपना कब्जा जमाया ।बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच बिजय कुमार सिंह को मिला।बिजेता छपरा की टीम को पूर्व मुखिया किशुन सिंह ने तो उपबिजेता पटना की टीम को सरपंच राजकिशोर सिंह ने शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया ।