सांसद के प्रयास से छपरा शहर सहित अमनौर में भी पाइपलाइन से गैस आपूर्ति की योजना से लोगों में हर्ष – प्रियरंजन

अमनौर /सारण – छपरा सहित अमनौर में भी पाइपलाइन से गैस आपूर्ति की पहल स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी द्वारा किये जाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी व्याप्त है. उक्त बातें अमनौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रियरंजन सिंह युवराज ने कही. उन्होंने कहा कि सांसद राजीव प्रताप रुडी विकास पुरुष के रूप में अपने आप को स्थापित किया है. जिसने सारण की धरती पर विकास का परचम लहराया है. जो बिजली, सड़क, स्वास्थ्य व पेयजल के साथ साथ सभी क्षेत्रों में विकास को गति देने का काम किया है. मालूम हो कि सारण में पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी सहमती प्रदान कर दी है. स्थानीय सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी द्वारा बताया गया है कि मुजफ्फरपुर से सीधे जुड़ने वाली 500 करोड़ की लागत वाली परियोजना में 838 इंच किलोमीटर पाइपलाइन बिछाया जायेगा.

तहत व्यक्तिगत और व्यावसायिक परिवहन के साधनों में सीएनजी की आपूर्ति के लिए 40 से अधिक स्टेशनों की स्थापना भी की जानी है. इससे जहां ढ़ाई लाख घरों में सीधे पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू गैस की आपूर्ति की जायेगी वहीं आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी गैस की आपूर्ति होगी.जिस योजना का आधारशिला 8 मार्च को रखी जायेगी. विदित हो कि यह योजना को प्रथम चरण में सोनपुर, दिघवारा, दरियापुर, गरखा, मढ़ौरा नगर पालिका क्षेत्र, अमनौर, मकेर, परसा, भेल्दी, नगरा को जोड़ा गया है. इसे पुरा होते ही उपभोक्ताओं को गैस सिलींडर के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी. वहीं इस योजना के अंतर्गत अमनौर में भी प्रथम चरण में गैस की पाइपलाइन बिछाये जाने की स्थानीय सांसद की सराहना की जा रही है.