निर्धन परिवार की बेटी की शादी के लिये सामाज आया आगे, धूमधाम से हुई शादी

तरैया,सारण ।
बेटीयां समाज की है और जरूरत आने पर समाज सदा अपनी जिम्मेवारियों को पूरा करने के लिये तैयार रहता है । तरैया के लोगों ने इस इसे एक बार फिर साबित कर यह दिखाया है कि समाज मे अमीरी-गरीबी के मायने नही होते । निर्धन व्यक्ति भी भूखे पेट नही सोयेगा और उसकी पुत्री की शादी धूमधाम से हो सकती है। गुरुवार को बेनीपुरी बाबा के मंदिर परिसर में तरैया के एक ऐसे ही परिवार की युवती की शादी सामाजिक सहयोग से धूमधाम से सम्पन्न हुई । बारात थाना राजपट्टी के गोपालपुर कोठी गांव से आई थी। शादी के पूर्व छेका व तिलक की रस्म की अदायगी भी धूमधाम से हुई। फिर रीतिरिवाज के अनुसार दूल्हा-दुल्हन ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूसरे को पति- पत्नी के रूप में अंगीकार कर लिया ।उक्त मौके पर पहुंचे इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने गृहस्थ जीवन की सुखद शुरुआत के लिये 5100 रुपये का सहयोग करते हुए वर-वधु को आशिर्वाद दिया। उक्त मौके पूर्व प्रमुख हरीशंकर सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह,अखिलेश कुमार सिंह,राजेन्द्र सिंह कुशवाहा,चंदेश्वर सिंह सुरेन्द्र ठाकुर,शैलेश ठाकुर,व महिला सहित सैकड़ों व्यक्ति मौजूद थे।




Recent Comments