अमन पब्लिक स्कूल का दसवीं परिणाम रहा शत् प्रतिशत, स्कूल का टाॅपर अरसद खांन
चांदे का पार के चारों छात्र प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण, गांव का नाम किया रोशन
रहमतुल्लाह खान
बाड़मेर 10 जून। बाड़मेर जिले के गागरिया स्टेशन की अमन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 वीं 2017 का परिणाम शत् प्रतिशत रहा हैं स्कूल के कक्षा 10 वीं के कुल 25 छात्रों में से 23 छात्र प्रथम श्रेणी और 2 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं जिसमें स्कूल में टाॅप रहे छात्र गागरिया गांव के अरसद पुत्र मुहीब खांन को 85.68 प्रतिशत अंक मिले हैं, वहीं चांदे का पार निवासी चार छात्रों सिकदर खांन पुत्र हनीफ खांन ने 85.17 प्रतिशत, मुख्तयार पुत्र ईसाक खांन 84.17 प्रतिशत, सिदिक खान पुत्र हाकम खांन ने 72.17 प्रतिशत, दाऊद खांन पुत्र रसूल खांन ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं । इस पर बाड़मेर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जनाब हाजी फतेहमोहम्मद खांन साहब, मास्टर सोबदार खांन साहब, मोलाना इब्राहिम खांन साहब चांदे का पार ने उक्त छात्रों सहित कक्षा 10 वीं में सभी उत्तीर्ण 25 छात्रों को बहुत-बहुत मुबारक़बाद दी है और साथ ही स्कूल प्रबंधक जनाब अबास खांन साहब, निदेशक जनाब कासम खांन साहब, प्रधानाध्यापक जनाब मालाराम चौहान साहब सहित स्कूल के सभी अध्यापकों को धन्यवाद देते हुए आभार जताया जिन्होंने बड़ी मेहनत के साथ बच्चों को पढाकर तैयार किया गया, नतीजन 100 प्रतिशत परिणाम रहा ।




Recent Comments