समस्तीपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव राव गोलवलकर की जयंती मनी
✍न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

विभूतिपुर
भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर दक्षिणी मंडल द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक के संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव राव गोलवलकर जी की जयंती प्रखंड के दामोदरपुर गांव में वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामनंदन महतो जी के निजी आवास पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने किया, और संचालन उत्तरी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री अमन पराशर ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं और उनके बताए हुए मार्गों पर हम सब चलें। वहीं भाजपा के जिला महामंत्री उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने श्री गुरु जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवनंदन महतो, मंडल महामंत्री दीपक झा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री दिनेश ठाकुर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुरारी झा, पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, किसान नेता नीलमणि सिंह, कमल क्लब के मंडल संयोजक छोटू कुमार, सुरेंद्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।