
तरैया(सारण)।03.00.2020
प्रखण्ड सभागार कक्ष में चल रहे सात दिवसीय भूकम्परोधी भवन निर्माण का प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हो गया।प्रखण्ड के 30 राजमिस्त्रियों को भूकंप रोधी मकान का एक मॉडल निर्माण कर प्रशिक्षण दिया गया।सीओ वीरेन्द्र मोहन ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।प्रशिक्षण 26 फरवरी से 03 मार्च तक चला।प्रशिक्षण समापन पर सीओ ने प्रत्येक राजमिस्त्री को 700 रुपया प्रतिदिन की दर से 4900 रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया तथा ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी दिया गया।उक्त मौके पर प्रशिक्षक मनोज कुमार गुप्ता,अभिषेक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments