प्रमुख बाजारों का भ्रमण करेगा जनजागरण प्रचार रथ
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से मंगलवार को जनजागरण प्रचार रथ निकाला गया। रथ को झंडी दिखाकर पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने रवाना किया। यह रथ राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत एक देश एक संविधान व अनुच्छेद 370 हटाना एक ऐतिहासिक भूल सुधार के तहत लोगों को जागरूक करेगा। पूर्व सांसद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए को समाप्त कर प्रधानमंत्री ने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बन गए हैं। भारत के साथ-साथ पूरा विश्व इस फैसले का स्वागत कर रहा है। अनुच्छेद 370 संपर्क अभियान के जिला प्रभारी राहुल तिवारी ने कहा कि जन जागरण प्रचार रथ दिनांक 24 से 29 सितम्बर तक जिले के सभी प्रमुख बाजारों का भ्रमण करेगा। प्रचार रथ के माध्यम से धारा 370 समाप्त किए जाने पर होने वाले फायदे को जनता के बीच में बताया जाएगा। प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह ने कहा कि धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्रीने जम्मू-कश्मीर के लोगों को पूरी आजादी दिलाई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि धारा 370 के लिए जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। जन जागरण के प्रभारी देवेंद्र गुप्ता, कुमार रोज, देवेंद्र गुप्ता, गुड्डू ओझा, राजेश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार बंटी, सुभाष सिंह कुशवाहा, बुलेट सिंह पटेल, रणजीत सिंह, वृजनंदन सिंह, प्रभुनाथ यादव, महेश यादव, धर्मेंद्र मिश्र, रामपुकार चौहान, अरविंद गिरि, मुखिया दिनेश ओझा, मिथिलेश यादव, मुखिया विजय चौधरी, शंभू यादव व नगर अध्यक्ष अमित कुमार सोनू थे।




Recent Comments