सघन वाहन चेकिंग शुरू

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : दारौंदा विधानसभा उपचुनाव की निकटता को देखते हुए सिसवन थाने अलर्ट हो गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर सिसवन थाने की पुलिस एवं अंचल प्रशासन ने सिसवन-सिवान मुख्य मार्ग पर चांदपुर के समीप वाहनों की सघन चेकिंग की।इस दौरान सीओ इंद्रवंश राय एवं एसआइ अरविंद कुमार मौजूद थे। जांच से वाहन चालकों मे हड़कंप मच गया जांच के दौरान चार पहिया, दो पहिया वाहनों की सघन जांच की गई।