सिवान आएंगे जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा के चेयरमैन

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : शहर के पुरानी किला में रविवार को जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष जफर अहमद गनी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 12 अक्टूबर को जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा के चेयरमैन प्रो. युनूस हकीम, पटना नगर विकास समिति के सभापति तनवीर अख्तर, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद अली, इरशादुल्लाह समेत अन्य लोग शिरकत करेंगे। उनके जिले में आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को जदयू के प्रदेश महासचिव आरसीपी सिंह का भी आगमन संभावित है। मौके पर अनवर सिवानी, मुर्तुजा अली पैगाम, सैयद मुजफ्फर इमाम, एकराम अदनान समेत अन्य जदयू के कार्यकर्ता मौजूद थे।