
प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा के प्रचार्य की निलंबन को रद्द करने उठी पुरजोर मांग, कुलपति का पुतला फूंक जताया विरोध
परसा(सारण) : जेपी विश्वविद्यालय के अनिभूत इकाई प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा में प्रचार्य डॉ पुष्पराज गौतम की निलंबन को रद्द करने के लिए छात्र नेता मनीष कुमार के नेतृत्व में जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति हरीकेश सिंह का पुतला दहन किया गया।पुतला दहन के पूर्व छात्रों द्वारा कुलपति के बिरुद्ध जमकर नारेबाजी किया गया। महाविद्यालय के मुख्य द्वार से पुतला दहन के लिए रैली निकली गई।जो चेतन परसा हाई स्कूल चौक परसा होते हुए दरोगा राय चौक पहुँच।कुलपति के बिरुद्ध आक्रोश ब्यक्त करते हुए।प्राचार्य डॉ गौतम की निलंबन रद कर पुनः महाविद्यालय में प्रचार्य पद पर वापस करने की मांग किया गया।छात्रों ने प्राचार्य के निलम्बन को गलत बताते हुए साजिस के तहत निलबं करने का आरोप कुलपति पर लगाया गया।
प्रचार्य की निलंबन रद नही होने तक आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
मालूम हो कि गत पांच दिन पूर्व स्नातक पार्ट 1 में नामांकन के लिए अबैध रूप से सहायक राजेन्द्र गुप्ता द्वारा छात्राओं से राशि की वसूली करने का बीडीओ वायरल हुआ था।जिसपर पहल करते हुए कुलपति ने प्राचार्य तथा सहायक को निलबित कर दिया था।पुतला दहन में छात्र संघ नेता सिकंदर कुमार मनीष कुमार इरफान खान कुणाल सिंह विकाश कुमार पंकज कुमार दिनेश कुमार ऋतिक कुमार रोहित कुमार अभिषेक कुमार आदि शामिल थे।




Recent Comments