सारण :नगरा में मानव शृंखला में आमजनों का दिखा उत्साह 

नगरा 
प्रखंड क्षेत्र में बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को लेकर रविवार को आयोजित की गई ।मानव श्रृंखला में सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के कर्मियों,स्कूली छात्र छात्राओं तथा राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।घने कोहरे और ठंड के बीच भी इन सामाजिक कुरीतियों के विरोध में व्यक्तियों ने हिस्सा लेकर इसके खात्में का संकल्प लिया।बताते चले की नगरा प्रखंड क्षेत्र में यहां श्रृंखला नदारद है।बताते चले कि नगरा प्रखंड में प्रशासनिक स्तर पर जितनी तैयारियो को बताया जा रहा था।उस अनुरूप श्रृंखला में लोग दिखाई नही दिए।इसके पीछे मौसम की बेरुखी भी रही।फिर भी जितने भी लोग मानव श्रृंखला में भाग लिए सभी दहेज एवं बाल विवाह के खिलाफ थे।इस अवसर पर प्रशासन एवं डॉ की टीम मुस्तैद दिखी।खैरा के कृष्णा चौक के पास की श्रृंखला में नगरा स्वास्थ्य केंद्र के डॉ एस एन प्रसाद अपने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एवं खैरा थाना प्रभारी गौरी शंकर बैठा अपने पुलिस बल के साथ अपने कार्य निर्वाह में काफी एक्टिव दिखाई दिए।