मांझी। मांझी प्रखण्ड के महम्मदपुर आइडियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे जिप प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी उर्फ क्रांति बाबा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। समारोह में छात्रों के बीच नृत्य गीत व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे प्रथम स्थान रिया कुमारी को मिला तो दूसरा स्थान आयशा कुमारी को मिला एवं तीसरा स्थान संदीप कुमार को मिला। मौके पर भूतपूर्व मुखिया श्री नारायण उपाध्याय रामजी प्रसाद प्रेम पंडित बनारसी प्रसाद गुप्ता एवं शिक्षक गण क्रमशः हरेराम उपाध्याय पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सुरेश पँडित मनोज महतो अनिल कुमार प्रसाद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालक जिया तिवारी एवं स्वाति तिवारी ने किया। व्यवस्थापक श्री राम मिश्रा संयोजक योगेंद्र चौबे एवं बबलू मिश्र रहे।