रसूलपुर(एकमा)-कुछ दिनों पूर्व देशी कट्टे के साथ बीडीओ वायरल के मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने कट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार युवक रसूलपुर गांव निवासी सुरज सोनी व पांडेय छपरा गांव निवासी प्रदुमन कुमार राम बताया जाता है।पुलिस ने सुरज सोनी के निशानदेही पर पांडेय छपरा गांव में छापेमारी कर हथियार के साथ प्रदुमन को गिरफ्तार कर लिया।