मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात नवविवाहिता महिला की मौत
रिपोर्ट:केशव बाबू/
विभूतिपुर(समस्तीपुर)प्रखंड क्षेत्र स्थित सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन से रोसड़ा रेलवे स्टेशन के बीच सिंघिया रेलवे स्टेशन से पूर्व आउटर सिग्नल के बाहर चौर में रेलवे लाइन पर एक अज्ञात नवविवाहित महिला की मौत मालगाड़ी से ठोकर लगने से हो गयी।घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोगों बताया की महिला पिछले दो-तीन दिनों से रेल पटरी के आस पास दिखाई देती थी।लोगो ने बताया कि लगता था की महिला जानबूझकर रेल से काटना चाहती हैं।और आज ऐसा ही कुछ हुआ।दोपहर करीब तीन बजे के आसपास रोसड़ा की ओर से आ रही मालगाड़ी जैसे ही नवविवाहिता महिला के पास आई कि वह कटने के उद्देश्य से लाइन पर चली गयी।तत्पश्चात मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।इधर घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।वही समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।