प्रधानमंत्री की चिट्ठी को जन जन तक पहुँचाने का शुभारंभ
पानापुर(सारण)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता के नाम जारी पत्र को जन जन तक पहुँचाने के कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को पानापुर तख्त गांव से हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए तरैया के पूर्व विधायक जनक सिंह ने कहा कि देश आज नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रगति के पथ पर अग्रसर है । कोरोना काल मे देश के गरीबो एवं मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किये गए जनकल्याणकारी  योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश ही नही विदेश में भी भारत की प्रशंसा हो रही है ।इस मौके पर तरैया विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ,जिला प्रवक्ता मनोज गिरी ,प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ,सुरेंद्र सिंह ,हरेंद्र प्रसाद सिंह ,सुरेंद्र पंडित ,महेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।वही बकवा गांव में हरिनारायण सिंह के नेतृत्व में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर कमलेश चौरसिया ,मुकेश पाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।