
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 73वाँ जन्म दिन “गरीब सम्मान “दिवस के रूप में मनाया गया ।
पानापुर(सारण) गुरूवार को राजद के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार के बिजौली स्थित आवास पर राजद कार्यकर्ताओ ने पार्टी सुप्रीमो लालू यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया ।तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने कहा कि लालू जी के 73वें जन्मदिन को “गरीब सम्मान दिवस” के रूप में मनाया गया।विधायक श्री राय नेे कहा कि राजद सुप्रीमों श्री लालू प्रसाद यादव जी ने हमेशा गरीबों, दलितों, पिछड़ों की अगुवाई की तथा उनके अधिकारो के लिए संंघर्षरत रहे। आज गरीबों नाम पर राजनीति करने की होड़ लगी है। लेकिन असल मे गरीबो के नेता लालू जी हीं है ।मौके पर बिरेन्द्र राय ,किसमती देवी ,सुरेश राय ,नौशाद आलम ,विजय यादव सहित सैकड़ों राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।




Recent Comments