✍दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क ,

🔴बिहार की राजधानी पटना के बेली रोड रेलवे क्रांसिंग के पास हाईकोर्ट के जज की गाड़ी कुछ समय के लिए फंस गई। क्रांसिंग पर लगे जाम में फंसे न्यायाधीश डा. रविरंजन ने बुधवार को जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने दीदारगंज से दीघा तक चलने वाली लोकल ट्रेन का समय बदलने की बात भी कही।
न्यायाधीश ने कहा कि कहा, घाटे में चल रही इस रेल को चलाने का आखिर क्या मतलब है। कुछ समझ में नहीं आता है। न तो ट्रेन में पैसेंजर होता है और न ही रेलवे को कोई आमदनी। कोर्ट पहुंच न्यायाधीश डा. रविरंजन ने महाधिवक्ता राम बालक महतो, प्रधान अपर महाधिवक्ता ललित किशोर एवं रेलवे के वरीय सलाहकार डीके सिन्हा को बुलाकर बात की। न्यायाधीश ने कहा कि इस तरह की समस्या को लेकर पहले भी रेलवे के अधिकारियों को आगाह किया गया था।
कुछ दिलों तक समय सारणी में बदलाव ला दिया गया था। फिर पहले जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। आखिर रेलवे की मंशा क्या है? क्यों आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। यदि आपसी सहमति से बात नहीं बनी तो कार्यवाही चलानी पड़ेगी।
👉साभार : दैनिक जागरण




Recent Comments