उसरी में विवादित जमीन की जांच हुयी

✍परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सिवान) : प्रखंड के उसरी बुजुर्ग में बुधवार को विवादित स्थल को
सीओ चंद्रमा राम ने जांच किया, जिसमें बताया कि उक्त स्थल निजी
जमीन है। जिसमें कोई रास्ता नहीं बनता है। अगर स्वेच्छा से जमीन रास्ते
को दे देता है और बेहतर है। ज्ञात हो कि एक पक्ष के लोगों द्वारा सड़क जाने
की मांग की थी। जिसमे छोटेलाल भगत, तथा मकुर्धन प्रसाद की निजी जमीन है,
जिसमे मकुर्धन प्रसाद द्वारा 5 फिट सड़क का रास्ता दिया जा चुका है,
जबकि उक्त लोग छोटेलाल भगत से भी सड़क में जमीन उपलब्ध
करने पर जबरदस्ती कर रहे थे। इसी विवाद में सीओ ने मामले की जांच की।
इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण व अंचल पुलिस उपस्थित थे।