✍️नवीन सिंह परमार

♨सीवान : विश्व की प्रमुख स्वयंसेवी संगठन लायंस क्लब की सीवान इकाई का सातवां इंस्टॉलेशन शहर के होटल सफायर इन में शनिवार की रात संपन्न हुआ।

दीप प्रज्वलन के बाद पटना से आए जिला पाल संजय अवस्थी ने नई समिति को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सीवान क्लब द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों की सराहना की।

सीवान क्लब की नई कमेटी में वरिष्ठ पत्रकार लायन अरविंद पाठक को अध्यक्ष शहर के प्रसिद्ध व्यवसाय लायन विकास सोमानी को सचिव तथा प्रसिद्ध डॉक्टर लायन के एहतेशाम अहमद को कोषाध्यक्ष पद का शपथ दिलाया गया। वही क्लब डायरेक्टर के रूप में डॉ मसरूर आलम, डॉ शादाब,डॉ रामेश्वर सिंह तथा राजेश गुप्ता ने शपथ लिया।

कार्यक्रम का संचालन क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रसिद्ध ईएनटी सर्जन लायन डॉक्टर एमडी शादाब ने किया कार्यक्रम में लायंस क्लब 322 के वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश कुमार अंशु अवस्थी शामिल हुए। पूर्व अध्यक्ष अब्दुल हमीद ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार नए अध्यक्ष अरविंद पाठक को सौंपा। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब द्वारा पिछले 1 वर्ष में किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। वही आने वाले वर्ष में होने वाले कार्य की रूपरेखा भी क्लब के सदस्यों के समक्ष रखा गया। इस दौरान लायंस क्लब के सभी सभी सदस्य मौजूद रहे.।लायन ताप्ती वर्मा, लायन डॉ शबीना जावेद, लायन रूपेश कुमार सहित अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।