दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा प्रखण्ड क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए मढ़ौरा एसडीएम ने जरूरी मूलभूत सुविधाओं के आकलन के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। गुरूवार को मढ़ौरा एसडीएम निधि राज ने प्रखंड क्षेत्र के मुबारकपुर में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर का निरीक्षण किया। स्कूल के कमरों की उपलब्धता, शौचायल की स्थिति और पेयजल आदि की व्यवस्था को लेकर विद्यालय प्रबंधन से आवश्यक जानकारी ली। इस संबंध में एसडीएम निधि राज ने बताया कि जिला से प्राप्त निर्देश के अलोक में रिपोर्ट भेजी जायेगी। मालूम हो कि सरकार ने सात निश्चय 3 के तहत उज्जवल शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के तहत डिग्री कॉलेज विहीन सारण जिले के 9 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की कवायद कर रही है। इसी तहत मढ़ौरा प्रखंड क्षेत्र में इसके लिए पूर्व में बुनायदी विद्यालय आगहरा के समीप भूमि चिन्हित की गई है। लेकिन फिलहाल जब तक नए भवन का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक अस्थाई तौर पर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं से युक्त किसी विद्यालय को चिन्हित कर शीघ्र कॉलेज खोलने की प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं। इस मौके पर प्रखंड के शिक्षा विभाग के साथ साथ व अन्य भी अधिकारी मौजूद रहे।