11000 वोल्ट तार के चपेट में आने से दो गायों की मौत
पानापुर(सारण)रविवार को थानाक्षेत्र के भोरहाॅ में 11000वोल्ट के चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गयी ।घटना के संबंध में बताया गया कि रोज की तरह आज भी बिगन राऊत अपने दोनो गायों को अपने द्वार पर बांधे थे।तभी अचानक उनके घर के बगल से गुजरता हुआ 11000 हजार वोल्ट का तार टूटकर दोनों गायों पर गीर गया। जिससे घटनास्थल पर हीं दोनो गायों की मौत हो गयी ।गायों की मौत से आहत परिवारवालों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है ।घटना की सूचना पूर्व मुखिया सभा राय ने दूरभाष पर स्थानीय प्रशासन तथा बीडीओ को दी।