सिवान :युवती से दुष्कर्म कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका, सनसनी

#परवेज अख्तर /सीवान
जिले के दरौंदा जंक्शन के पश्चिमी सिग्नल समीप रेलवे लाइन के पास झाड़ी एक युवती का अर्द्धनग्न शव गुरुवार की देर शाम पुलिस ने बरामद किया। मृतका के शरीर से कपड़े गायब थे और उसके चेहरे तथा गले पर कई जख्म के निशान थे। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन फानन में जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इधर शव को देखने के लिए एकत्रित हुए लोगों ने तरह तरह की बातें शुरू कर दी थीं। । कुछ ने तो गैंग रेप की आंशका जताई। जबकि पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। वहीं मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार मृतका उम्र 21 वर्ष के करीब है। खबर प्रेषण तक जीआरपी और स्थानीय पुलिस आपस में बातचीत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की फिराक में लगी हुई थी।मामले में दरौंदा थाना प्रभारी मनोज प्रभाकर ने बताया कि गुरुवार की शाम अचानक सूचना मिली कि एक युवती जिसकी उम्र 21 वर्ष के करीब है उसका शव दारौंदा जंक्शन के पश्चिमी सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक के समीप झाड़ी में है। सूचना मिलते ही दलबल के साथ वहां पहुंचने पर देखा गया कि युवती का शव अर्द्घनग्न स्थिति में पड़ा हुआ है। उसके चेहरे पर खरोज के निशान थे और गले पर गहरा दाग था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतका के साथ दुष्कर्म हुआ है या कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।




Recent Comments