बेतिया – गौनाहा:- *मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए वार्ड सदस्यों ने निकाली जनजागरुकता रैली*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सुबे मे बनने वाली 21 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए प्रखण्ड मुख्यालय से शुक्रवार को वार्ड सदस्यों ने मोटरसाइकिल से रैली निकाली । 
रैली को हरी झंडी दिखाकर बीडीओ श्रीकांत ठाकुर ने रवाना किया वही रैली का नेतृत्व कर रहे वार्ड संघ के अध्यक्ष विनोद प्रसाद ने रैली को मुख्यालय से रुपवलिया, 
सेमरी डुमरी, सीट्ठी, मेहनौल, डरौल, पंचरुखिया, बेलवा, मझरिया, पिपरा चौक, जमुनिया बाजार, सहोदरा थाना होते हुए पुन: मुख्यालय आकर समाप्त हुई । 
बीडीओ ने बताया कि 21 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला में बढ़ चढ़कर भागीदारी हर एक नागरिक का दायित्त्व है । जब तक हम व हमार समाज जागरुक नहीं होगा तो दहेज प्रथा रुपी लाईलाज बिमारी, व बाल विवाह का उन्मूलन को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है ।
मौके पर दर्जनों वार्ड सदस्यगण उपस्थित थे । वही मुख्यालय में सिग्नेचरी कार्यक्रम भी किया गया जिसमें सिंग्नेचरी रोस्टर में प्रखण्ड में उपस्थित सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा, जीपीएस अरविंद कुमार, सहोदरा थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, वरीय प्रेरक बुधेश्वर प्रसाद, मुखिया कामप्रसाद महतो, रामविहारी महतो, जय प्रकाश महतो, अनवारुल हक, इंदिरा आवास प्रवेक्षक राकेश कुमार, जदयू प्रखण्ड सचिव फिरोज आलम, बिस सुत्री अध्यक्ष विक्रमा चौधरी, पन्नालाल प्रसाद, इंदिरा आवास सहायक इस्ताक अहमद, वार्ड सदस्यों ने भाग लेकर रोस्टर में हस्ताक्षर किए ।