पोखर में नहाने के क्रम में डूबी दो बच्चियां
मांझी (सारण) मंगलवार दोपहर में दाउदपुर थानांतर्गत शीतलपुर बरेजा गांव उच्च विद्यालय के समीप पुराने शिव मंदिर के पास पोखरा में दो बच्चियों के डूबने से मौत हो गई।मृतक बरेजा गाव के हरेंद्र साह की 14 वर्षिय पुत्री नेहा और कामख्या तिवारी की 11 वर्षिय पुत्री श्वेता बतायी जा रही है।