दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बिहार पुलिस के पुलिस अवर निरीक्षक और वर्तमान में कुमारबाग ओपी के प्रभारी राजीव कुमार रजक को बिहार पुलिस ने प्रशस्ति पत्र एवं नगद इनाम देकर सम्मानित किया है. यह पुरस्कार उन्हें बिहार पुलिस पारितोषिक वितरण, सोनपुर मेला 2019 कार्यक्रम में दिया गया है .बताते चले कि नरकटियागंज के शिकारपुर थाना में कांड संख्या 461/2019 में दो ए टी एम से क्रमशः 29 लाख एवं तीन लाख लगभग रुपए चोरों ने उड़ा दिया था. जिसका सफल उद्भेदन करते हुए कुछ ही दिनों में पुलिस ने लूट के लगभग 15 लाख रुपए सहित 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था इसी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु श्री रजक को यह सम्मान दिया गया है. श्री राजीव रजक पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के रहने वाले हैं. इन्होंने कई थानों में अपना योगदान दिया है. वर्तमान में यह चनपटिया प्रखंड के नवनिर्मित कुमारबाग ओपी के प्रथम प्रभारी हैं. श्री रजक के इस सम्मान पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है.





Recent Comments