लियो क्लब क्लब द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सृष्टि ने पाया प्रथम स्थानछपरा: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन की युवा इकाई लियो क्लब छपरा टाउन द्वारा आर एन सिंह डिग्री कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया. इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और एक दूसरे के हाथ में मेहंदी लगाई. लगभग 60 बच्चियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया.लियो अध्यक्ष अली अहमद ने बताया कि सृष्टि कुमारी को प्रथम स्थान, अर्चना को द्वितीय स्थान और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वही सर्वश्रेष्ठ 10 में कनिका, अमीषा, रिया, सलोनी, अंबिया, पिंकी, अलीशा, गुंजा और स्वाति ने जगह बनाई.एसडीएस कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता विद्यालय में होती रहनी चाहिए. जिससे बच्चों के हुनर में निखार आता है, वही एसडीएस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में इस तरह की प्रतियोगिताओं से कई बच्चे सफल हुए हैं. कुछ बच्चियों ने मेहंदी लगाने के हुनर से ही जीवन व्यापन कर रही है. लिओ क्लब छपरा टाउन द्वारा बेहद सराहनीय है.लियो क्लब डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं लायंस क्लब छपरा टाउन के संस्थापक अध्यक्ष कुंवर जायसवाल ने कहा कि आज मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. आने वाले दिन में विद्यालय में बच्चियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी जाएगी.इस अवसर पर लियो चेयरपर्सन वरुण कुमार, सचिव सनी पठान, उपाध्यक्ष विकास समर आनंद, आशुतोष, सलमान, अभिषेक, कबीर, शबाना, सुष्मिता, सलमान, राशिद आदि उपस्थित थे