
मांझी(सारण)। सरयु नदी के प्रसिद्ध राम घाट की मरम्मती, पक्कीकरण व सौंदर्यीकरण को लेकर गुरुवार को बुडको कम्पनी एंड कंसल्टेंट के सर्वेयर व सहायक अभियंता आनंद मोहन सिंह के द्वारा सर्वे किया गया। वर्षों से नदी में जल-स्तर बढ़ने के बाद कटाव का दंश झेलने वाले इस प्रसिद्ध घाट के बचाव व आधुनिकीकरण के लिए सर्वे के आधार पर विभागीय अधिकारी डिजाइन व प्राक्कलन तैयार करेंगे। अधिकारियों ने बहुत जल्द हीं घाट पर निर्माण- कार्य शुरू कराये जाने की बात कही। बता दें करीब 30 करोड़ की लागत से रेलपुल से जयप्रभा सेतु के बीच रामघाट पर 18 मीटर चौड़ा व करीब चार सौ मीटर पक्के घाट का निर्माण कराया जाना है। इसके साथ एक अटल स्मृति भवन, चबूतरा युक्त एक दर्जन शेड, शौचालय, ड्रेस चेंजिंग रूम, फुटपाथ, पार्किंग जोन आदि बनाये जाने की योजना है।




Recent Comments