दिघवा दुबौली में दस दिन से बीएसएनएल का नेटवर्क ठप

#परवेज अख्तर/सिवान;

गोपालगंज : जिले के बैकुंठपुर प्रखंड स्थित दिघवा दुबौली बाजार में भारत संचार निगम लिमिटेड के दूरभाष केंद्र से संचार सेवा लगभग दस दिनों से ठप |बेसिक फोन मोबाइल फोन मे नेटवर्क गायब होने से बीएसएनएल उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते भारत संचार निगम से कनेक्शन लेने में उपभोक्ता कतरा रहे हैं वही दिघवा दुबौली स्टेशन पर लिंक नहीं मिलने के कारण आरक्षण सेवा भी ठप है।