तरैया(सारण)04.03.2020

थाना क्षेत्र के पचरौर बाजार पर बाइक की धक्के से घायल वृद्धा की मौत पटना पीएमसीएच में उपचार के दौरान हो गयी है।मृतक पचरौर निवासी 60 वर्षीय सरस्वती देवी है।इस सम्बन्ध में मृतिका के पुत्र शैलेश भगत के ब्यान पर तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमें हरेन्द्र सिंह और उनके पुत्र रवि कुमार को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़ित का आरोप है कि उसकी माँ पचरौर बाजार पर गयी थी तभी रवि कुमार ग्लैमर मोटरसाईकिल से तेजी और लापरवाही से आते हुए ठोकर मार दिए जिससे मेरी माँ घायल हो गयी।जिसका उपचार पीएमसीएच में चल रहा था जहाँ उसकी मौत हो गयी है।