पूर्व सांसद पुत्र शिवव्रत सिंह ने सारण लोस से निर्दलीय भरा पर्चा, बोले-दिल्ली जैसा बनायेंगे शिक्षा और स्वास्थ्य ब्यवस्था

छपरा(सारण)। आम आदमी पार्टी के वरीष्ठ नेता सह छपरा के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के पुत्र शिवव्रत सिंह ने गुरूवार को सारण लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में नामांकन का पर्चा भरा।
नामांकन के बाद श्री सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनकी प्राथमिकता होगी कि छपरा में दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधायें लोगो को आसानी से मिले।उन्होंने कहा कि शहर की ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त हो चूकी है।इसे ठीक करना होगा।अंग्रेजों के जमाने का खनूआ नाला जाम होने से लोगो को बड़ी कठिनाई होती है।इसे पूराने स्वरूप में लौटाया जायेगा ताकि जल-निकासी ठीक तरह से हो।उन्होंने कहा कि लोग भाजपा-राजद और कांग्रेस से उब चूके है।वे बदलाव चाहते है।सत्ता नहीं,ब्यवस्था में बदलाव चाहते है ताकि जीवन आसान बनें।बूनियादी जरूरतो की पूर्ति हो।अबकी बार सारण इतिहास रचेगा।उन्होंने कहा कि सांसद पुत्र होने के बावजूद उन्होंने गरीबी नजदीक से देखी है।मेहनत के बल पर परिश्रम कर वे इंजियरिंग कालेज के प्राध्यापक बनें ताकि आने वाली पीढ़ी को शिक्षित कर सकें।