
◆ सामाजिक कार्यों से गरीबों और वंचितों को मिलती है लाभ: विधायक
गड़खा(सारण)। प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत भवन में रविवार को महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल,सरायबक्स द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें डॉ प्रभु यादव द्वारा सैकड़ों मरीजों का आंख जांच कर दवा वितरण की गई।साथ ही तीन दर्जन मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।जिनका अस्पताल में निःशुल्क लैन्स लगाकर ऑपरेशन होगी।कार्यक्रम का उद्घाटन गड़खा के विधायक सुरेन्द्र राम ने किया।उन्होंने कहा कि इस तरह के नेक पहल से समाज में शोषित वंचित और गरीबों को समुचित लाभ मिलती है।श्रीधर बाबा आँख अस्पताल द्वारा इस तरह के कार्य काफी सराहनीय हैं। समाज में ऐसे गरीब सेवा से जुड़ी कार्यों को हमेशा होते रहना चाहिए तथा समाज के सभी तबके के लोगों को इसमें अपना मदद करनी चाहिए। श्रीधर बाबा द्वारा जिला में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी योगदान दिया गया है। सरपंच पारस राय ने कहा कि संस्था द्वारा हर वर्ष शिविर लगाकर सैकड़ों लोगों को निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है। मौके पर राजद जिलाउपाध्क्ष कर्मवीर भारती, सरपंच पारस राय, शिवनाथ राम, ललन राम, रामलाल राम, अधिवक्ता रामराज राम, नवीन कुमार, बलेश्वर पाण्डेय, चंदन कुमार पाण्डेय, अनुज कुमार उपाध्याय, सतीश कुमार, आशुतोष कुमार, आलोक कुमार, पंकज कुमार यादव, पवन राय समेत लोग उपस्थित थे।




Recent Comments