व्यय पर्यवेक्षक ने चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

पानापुर(सारण)गुरुवार को महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक ने स्थानीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। चुनाव आयोग के व्यय पर्यवेक्षक ने चेकपोस्टों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीण जनता से बात कर चुनाव के संबंध में चर्चा की। उधर व्यव अधिकारी ने नक्सल प्रभावित पानापुर के बारे में मूलभूत जानकारी अधिकारियों से ली। स्थानीय अधिकारियों को भी उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ मोहम्मद सज्जाद, सीओ रणधीर प्रसाद, थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो, सीआई महेंद्र राम आदि मौजूद रहे।