
*पूर्व सांसद जफर अली नकवी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली*
रिपोर्टिंग- *हसन जाज़िब आब्दी*
*लखीमपुर-खीरी खीरी(उप्र)*-
नए साल के मौके पर कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पूर्व सांसद व मंत्री ज़फ़र अली नकवी की अगुवाई में शहर लखीमपुर खीरी में पदयात्रा निकाली गई पदयात्रा के बाद कार्यकर्ताओं ने विलोबी मैदान पर एक सभा की जिसमें कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियां जन जन तक पहुंचाने की बात कही गई। तक़रीबन 11:00 बजे लखीमपुर खीरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह के आहवाहन पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं बाथम वैश्य धर्मशाला में एकत्रित हुए यहां से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद ज़फ़र अली नक़वी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली पदयात्रा संकटा देवी चौराहा, बड़ा चौराहा, मेन रोड , रोडवेज बस स्टैंड , अशोक चौक , स्टेशन रोड होते हुए विलोबी मैदान पहुंची जहां हुई सभा में पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री ज़फ़र अली नक़वी ने कहा कि कार्यकर्ता संकल्प लेकर एकजुटता के साथ कांग्रेस की नीतियों व भाजपा सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार अपने सर ले ले जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता एक नए जोश के साथ 2019 की तैयारी में जुट जाएं कांग्रेस नेता ने कहा कि देश का नौजवान किसान व्यापारी संवर्ग वर्तमान शासन से त्रस्त है कांग्रेस की जिला प्रवक्ता रवि तिवारी ने किया सभा को रमाकांत गुप्ता गुरमीत सिंह भुल्लर संजय गोस्वामी राजू पटेल शिव सहाय सिंह पाली राणा रियाज अहमद मोनू व महिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सिंह समेत कस्ता विधानसभा प्रभारी AICC सुनीता कुमारी, मंडल कोऑर्डिनेटर नवीन पांडे सोशल मीडिया प्रभारी कस्ता अमीर हसन सहित कई नेताओं ने संबोधित किया ।
इसी क्रम में लखीमपुर खीरी के बरवर में भी विजन पदयात्रा समाजवादी पार्टी के द्वारा निकाली गई सपा नगर अध्यक्ष अब्दुल मुईद खां की अगवाई में हुई विजन विकास पदयात्रा लखीमपुर खीरी के बरवर में निकाली गई शुभारंभ सपा जिला अध्यक्ष खीरी क़य्यूम खां , एमएसजी शेषा की यादव क्रांति कुमार सिंह दिलीप यादव इकरार का हाजी अली उस्मानी पूजा शुक्ला न्यू विजन एवं विकास पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया समाजवादी विजन एवं विकास पद यात्रा पूरे नगर की गलियों में होते हुए नुक्कड़ सभा के माध्यम से अपनी सरकार की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए और भाजपा की कुरीतियों को जनता के सामने बताते हुए कस्बे में भ्रमण करने के बाद पद यात्रा का समापन समाजवादी पार्टी कार्यालय पर वह इस मौके पर मुंशी अब्दुल जलील, तस्लीम अहमद सिद्दीकी, अजय सिंह शकील अहमद , अब्दुल हसीब , मुबीन खान , जौहरी यादव, तहसील हैदर , इस्माइल, मतीन अहमद, मिर्जा अलीम बेग, हसीन मलिक जावेद ज़ैदी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Recent Comments