देशी शराब के साथ तीन धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमनौर /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्यासपुर चिमनी के पास अमनौर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पांच लीटर कच्ची स्प्रिट व एक बाइक के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा. मंगलवार की देर शाम नव पदस्थापित थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी जहां एक बाइक पर तीन सवार व्यक्ति पुलिस देख भागने का प्रयास कर रहे थे तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया. जिसके पास से एक गेलन में रखे पांच लीटर स्प्रिट व बीना नम्बर प्लेट का हिरो पैशन प्रो बाइक बरामद किया. पकड़े गए धंधेबाज में थानाक्षेत्र के राहीमपुर गांछी निवासी गुड्डू कुमार साह, बीरबल कुमार महतो तथा उदय कुमार महतो बताया गया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. वहीं बरामद बाइक की जांच की जा रही है कि वह चोरी की तो नहीं है!