
मढ़ौरा ।
स्थानीय पुलिस टिम ने प्रशिक्षु डीएसपी राजीव कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के अड्डे पर अना अभियान चलाया । थाना क्षेत्र के रेपुरा, चकदारा सहीत अन्य स्थानों पर पहुंची पुलिस की टिम ने शराब के अड्डे को ध्वस्त कर पांच सौ लीटर से अधिक कच्चा शराब को नष्ट किया । इस दौरान पुलिस ने दस लीटर स्प्रिट भी बरामद किया । प्रशिक्षु डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर अवैध रुप से देशी शराब का निर्माण करने की सुचना मिल रही थी । सूचना के आलोक में पुलिस बल की एक टीम बनाकर चिन्हित स्थानों पर सघन छापामारी की गयी है । पुलिस टिम के पहुचते ही शराब अड्डे पर मौजूद करोबारी भागने में सफल हो गये । पुलिस ने अड्डों पर मौजूद सैकड़ों लीटर कच्चे शराब को मौके पर नष्ट किया है । मामले में करोबारियों को चिन्हीत करने की कारवाई की जा रही है । इस दौरान पुलिस ने चकदारा में एक अवैध लॉटरी, जुआ के अड्डे पर भी छापामारी की जहां से अपत्तिजनक वस्तुओं को बरामद किया । इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है ।




Recent Comments