सारण :शौच के लिए गयी महिला से मनचलो में की छेड़खानी,एक गिरफ्तार
#प्राथमिकी दर्ज के आधार पर पुलिस कर रही है मामले की जाँच
_#अयूब रजा संवाददाता
नगरा ।
नगरा ओपी थाना क्षेत्र के कादीपुर गाव स्थित बधार में शौच के लिए गयी एक युवती से कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ किये जाने का मामला सामने आया है।इस मामले में पीड़िता के बयान पर नगरा ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमें गांव के ही तीन व्यक्ति को अभियुक्त बनाया गया है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 24 वर्षीय महिला रविवार की रात 8 बजे शौच के लिए गाव के बधार में गयी थी जहा पहले से मौजूद उक्त तीनों व्यक्तियो ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया और विरोध करने पर दुर्व्यवहार करते हुए अभियुक्तों ने उसके साथ मारपीट करने लगे और कपड़े फाड़ दिये।महिला के अनुसार उसके द्वारा शोर मचाने पर अभियुक्त वहा से भाग निकले।प्राप्त जानकारी अनुसार ओपी थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव एक महिला के साथ तीन मनचलों ने छेड़खानी किया।लेकिन महिला ने विरोध किया।मनचले युवक ने महिला के साथ रेप की कोशिश की।हालांकि,महिला ने साहस दिखाते हुए हमलावरों का जमकर मुकाबला किया।लेकिन इस दौरान महिला से छेड़छाड़ के,साथ जबरदस्ती का भी प्रयास किया,वहीँ महिला बेहोश ही गयी।वही महिला के शोर मचाने के बाद मनचले भाग निकले ,शोर की आवाज सुनकर गाव वाले तुरंत उस महिला के पास पहुच महिला को स्थानीय नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र में भर्ती कराया ,जहाँ डॉक्टर ने पीड़ित महिला का उपचार किया गया, साथ ही इसकी सूचना नगरा ओपी पुलिस को दी गई,सुचना पाकर नगरा ओपी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुँची नगरा पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया,उसके बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए एक युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।
*क्या कहते है थानाध्यक्ष.*
वहीं इस संबंध में नगरा ओपी थाना प्रभारी राकेश कुमार रॉय ने कहा कि लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।




Recent Comments