बीएलओ की बैठक में अधिकारियों ने दिये चुनाव संबंधित कार्यों को लेकर कई दिशा-निर्देश

अमनौर /सारण
प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार में डीआरडीए निदेशक सुनील कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बीएलओ की एक बैठक आयोजित किया गया. बुधवार को आयोजित बैठक में मुख्य रूप से निर्वाचन सम्बन्धी कार्यो पर चर्चा किया गया. इस दौरान डीआरडीए के निर्देशक सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि अगामी 18 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. इसके पश्चात फार्म 6,7,8 का आवेदन सम्बंधित कार्यो को निपटारा कर पंजी को दुरुस्त करने की बात कही. उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया की चुनावी मुंड में अब कार्य करना है,18 जनवरी के बाद छूटे हुए मतदाताओ से आवेदन लेना है,कोई भी मतदाता छूटे नही,मतदाता सूची से दोहरी प्रविष्टि का जाँच कर नाम हटाना है. अमनौर में पी डब्लू डी का आंकड़ा 43 प्रतिशत होने पर चिंता जाहिर करते हुए जल्द आंकड़ा पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ विभु विवेक ,प्रभारी जीपीएस सुद्धिष्ट राम,विश्वकर्मा शर्मा,नीरज कुमार,प्रभात कुमार,सतीश राम,हरेश्वर सिंह,अनिल सिंह,मुख्य रूप से शामिल थे.




Recent Comments