जर्जर पोल एवं तारो को बदलने की मांग ।

पानापुर(सारण)जिला पार्षद अर्चना सिंह ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता(प्रोजेक्ट) को पत्र प्रेषित कर प्रखंड के विभिन्न गांवों के जर्जर पोलो एवं तारों को बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि महम्मदपुर ,धोबवल , खरदेवा ,फकुली ,पानापुर ,धेनुकी ,सतजोड़ा आदि गांवों के कुछ टोलों में पोल तार की स्थिति काफी दयनीय है।  बरसात के दिनों में ये कभी भी धराशायी हो सकते है जिससे प्रखंड में विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकता है।  उन्होंने जनहित में इसे अविलंब दुरुस्त करवाने की मांग की है।