पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के मौके पर विधालय के बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों का परिभ्रमण कराया गया

छात्रों को ऐतिहासिक स्थलों का परिभ्रमण कराया
परसा।भारत के पूर्व राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के मौके पर
ऐतिहासिक स्थलों के परिभ्रमण को लेकर परसा बाजार स्थित स्टूडेंट्स पैराडाईज विद्यालय के पचहत्तर छात्र-छात्राएं सोमवार को दो दिवसीय पर्यटन पर राजगीर रवाना हुए।बीडीओ रजत किशोर सिंह एवं थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने इस परिभ्रमण को लेकर विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार सिंह एवं उपप्राचार्य एम के सिंह को कई निर्देश दिए।प्राचार्य संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों को राजगीर के कई पर्यटक स्थलों में वेणु वन,बिम्बिसार का जेल,गर्म-कुंड,विश्व शांति स्तूप,जरासंध का अखाड़ाके साथ पावापुड़ी में स्थित महावीर का महापरिनिर्वाण स्थल,जल मंदिर एवं विश्व का सबसे बड़ा एवं प्राचीनत्तम नालन्दा विश्वविद्यालय की जानकारी से छात्रों का परिचय कराया जाएगा।वरीय शिक्षकों में सुधीर सिंह,अनीश सिंह,उमेश कुमार,राहुल सिंह,आशीष कुमार,अमर कुमार सिंह,सरोज श्रीवास्तव,शशि सिंह,अनिता देवी सहित कई ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।




Recent Comments