#राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन है अलर्ट


परवेज अख्तर/सिवान;

लकड़ी नवीगंज / गोरियाकोठी : प्रखंड के जामो बाजार के एक साधारण परिवार के बीडीसी सदस्य प्रभु राम की बेटी की शादी शुक्रवार को बिहार के राजगीर विधानसभा से 8 बार विधायक रह चुके व् केबिनेट में दो बार मंत्री रह चुके और बर्तमान में हरियाणा का राज्यपाल  सत्यदेव नारायण आर्या के दूसरे बेटे कौशल किशोर आर्या के साथ होनी है।
शादी समारोह सिवान के जामो बाजार स्थित लड़की के पैतृत्व निवास पर ही होगा।
जामो बाजार निवासी प्रभु राम की बेटी कुमारी रेणु ग्वालियर में इंजीनियर है।
वही राज्यपाल के दूसरे बेटे कौशल किशोर पटना हाईकोर्ट में वकील है।