अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दिया एक दिवसीय धरना

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बिहार चिकित्सक एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओ ने एक दिवसीय धरना दिया. सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर दिए धरना में सरकार के बिरुद्ध जमकर नारेबाजी की. उक्त मौके पर आशा कार्यकर्ताओ ने कहा कि न तो वेतन है न मानदेय है. इससे अपने व अपने परिवार का जीवन यापन कैसे चलेगा. अपने कार्यो में लिप्त दिन व रात्र की चिंता किए बगैर प्रसव कराने का कार्य के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग का अन्य कार्य भी करते है. फिर भी सरकार सौतेला ब्यवहार कर रही है. आशा कार्यकर्ताओं ने चेताया कि 12 सुत्री मांगो पर सरकार बिचार नही करती है तो आंदोलन चलता रहेगा. धरना करने वालों में मुख्य रूप से गीता देवी,ललिता देवी,लालती देवी,रीता कुमारी,पार्वती देवी,काँटी देवी,गायत्री देवी,बबिता देवी,चिंता देवी आशा देवी शामिल थी.

Recent Comments