
छपरा में 14 नवंबर से शुरू होगा सारण प्रीमियर लीग
छपरा। सोमवार को छपरा मे आयोजित होने वाले सारण प्लेयर लीग के सेंगर टाइगर टीम का जर्सी लोकार्पण का कार्यक्रम छपरा के एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ। टीम के मालिक शैलेन्द्र सेंगर के नेतृत्व में सभी खिलाडियों के बीच मैच के दौरान खिलाड़ियों के पहने जाने वाले ड्रेस का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सारण प्रीमियर लीग के सभी पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। सारण प्लेयर्स लीग छपरा में आईपीएल के आधार पर स्थानीय खिलाड़ियों के लिए आयोजन किया जाएगा। जिससे जिलास्तरीय और राज्यस्तरीय खिलाड़ी भाग लेते है। खिलाडियों के लिए यह प्रतियोगिता प्लेटफॉर्म तैयार करती है।
जर्सी लोकार्पण के समय मीडिया को संबोधित करते हुए सेंगर टाइगर्स के मालिक शैलेन्द्र सेंगर ने बताया कि भारत सहित बिहार के ग्रामीण क्षेत्रो में भी क्रिकेट का क्रेज बढ़ता जा रहा। क्रिकेट के माध्यम से ग्रामीण युवा अपना भविष्य बना रहे है।युवाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह एवं लगाव बढ़ा है आज की युवा खेल में भी बढ़-चढ के हिस्सा ले रहे हैं और बेहतरीन प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर तक करें इसीलिए सारण की युवाओं को क्रिकेट के खेल में एक नया मंच देने के लिए सेंगर टाइगर्स बनाया गया एवं सारण प्लेयर लीग का आयोजन किया गया है सारण के भी युवा बेहतर क्रिकेट खेलकर सारण का नाम बिहार एवं राष्ट्रीय पटल तक रोशन करें यही आशा एवं उम्मीद है।
प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य एवं सारण क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह, राष्ट्रीय कोच रमेश कुमार सिंह, पूर्व क्रिकेटर एवं संघ के सचिव सुनील कुमार सिंह इत्यादि के साथ सेंगर टाइगर्स के कप्तान कुंदन शर्मा, भास्कर, आशुतोष ,मनीष ,आदित्य ,प्रिंस, अर्पित ,जफर इमाम ,नीतीश, सुमित ,चंदन ,राहुल ,अमन ,तथा सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।




Recent Comments