दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी की ओर से बेतिया में बाबा साहब अम्बेदकर जयंति को सम्विधान
बचाओ दिवस के रुप में मनाया गया । पार्टी कार्यालय मीना बाजार से सम्विधान बचाओ मार्च निकाला गया । जो लाल बाजार , तीन लालटेन चौक जनता सिनेमा चौक , उज्जैन टोला होते हुए समाहरणालय गेट पर पहुँच कर बाबा साहब अम्बेदकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा किया । सभा में सम्विधान की रक्षा , जनतंत्र की रक्षा , धर्मनिरपेक्षता की रक्षा , देश की रक्षा , किसानों की रक्षा , दलितों की रक्षा , अल्पसंख्यको की रक्षा , महिलाओं की रक्षा करने में नाकाम सरकारों को उखाड़ फेकने का आह्वान किया गया ।
सभा को सीपीएम जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव , विनोद नरुला , प्रभुनाथ गुप्ता , शंकर राव , म .हनीफ , अवध विहारी प्रसाद , राजू बैठा , अनवार अली , म सहीम , जगरनाथ यादव , रामा चौधरी , सुनील यादव , पारन यादव , अब्बास मियाँ आदि ने भाग लिया ।





Recent Comments