दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया बगहा बेतिया मुख पथ पथ में NH28 बी के चौतरवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत परसौनी चौक के बगल में हमीरा स्थान के पास आज सुबह यात्रियों से भरी शिवदानी बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में मरनेवालों की संख्या 7 के करीब पहुंच गई है ऐसी जानकारी अभी तक मिल पाई है. अन्य 20 लोग से ज्यादे यात्री इस दुर्घटना में घायल है. मौके पर घायल लोगों को बाहर निकालते लोग
स्थानीय लोगों ने फौरी तौर पर मदद करना शुरू कर दिया था. जहां से लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज गया. घटना आज सुबह तकरीबन 7:30 बजे की है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अभितक अनुमानित 7 लोगों कि मौत घटना स्थल पर होने की सूचना है जबकि तकरीबन 20 महिला, पुरुष समेत बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा ईलाज के लिए लौरिया, बेतिया अस्पताल में भेजा गया है. वही घटना स्थल पर स्थानीय लोग सड़क जाम व आगजनी कर रहे हैं. घटना के बाद क्षुब्ध लोगों ने जाम कर प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है है जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बलपूर्वक खदेड़ना शुरू कर दिया था जिसका ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस प्रशासन को वहां से भाग खड़ा होना पड़ा.





Recent Comments