पूर्वी धुन सम्राट पं. महेंद्र मिश्र की जयंती समारोह में मनोज तिवारी के गीतों पर देर संध्या तक झूमते रहे लोग


दैनिक खोज खबर/जलालपुर(सारण)। पूर्वी धुन के सम्राट व महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित महेंद्र मिश्र की 161वीं जयंती पर बिहार सरकार के कला संस्कृति व युवा विभाग द्वारा जलालपुर के प्रखंड कार्यालय परिसर मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे भोजपुरी अभिनेता,गायक व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के गीतों पर देर संध्या तक हजारों लोग झूमते रहे । मनोज तिवारी ने अपने अंदाज में गमछा लहरा लहरा कर उपस्थित जनो को झूमाया। उन्होंने अपना चर्चित गीत “माटी को सोना करने वाली कलाकारी हैं जी, हां हम बिहारी हैं जी,थोड़े संस्कारी हैं जी,हां हम बिहारी हैं गीत को प्रस्तुत किया तो लोग अपने को रोक नहीं पाए और उनके साथ सुर मिलाते हुए झूमने लगे।उन्होंने अपने कई लोकप्रिय गीतों को प्रस्तुत किया।जिसमें उनके चर्चित गीत “जी अ तू हजार साला,जी अ तू छपरा वाला तनी झूम झूम के आपन पुरखन के मान बढ़ाव ऐ भैया, ए राजा जी ओकरे त रहल बा जरूरत,मुहूर्त खूबसूरत हो, हमरा बुझाता बबुआ सी एम होईहे ना ना उत डी एम होईहे को स्थानीय गायको के साथ प्रस्तुत कर उनका मान बढाया।उन्होंने अपनी पहली गीत “निमिया के डाढ मईया झूले ली झूलुअवा को प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। उन्होंने यह गीत “आज छपरा की धरती मिश्रवलिया की धरती जहां जन्मे महेंद्र बाबा, माटी चूम रहा हूं मैं झूम रहा हूं मैं, अपना प्रिय गीत “इंटरनेशनल लिट्टी चोखा जे ना खईलस,उ खईलस धोखा प्रस्तुत कर सबको खूब गुदगुदाया।उन्होंने एक चैता “सुतल सैया के जगावे हो रामा,कोयल बड़ा पापी” प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम में बताया कि महेंद्र मिश्र की यह पावन धरती देश के बड़े तीर्थ स्थल से भी बढ़कर है। उन्होंने इस मिट्टी का वंदन करते हुए पं महेंद्र मिश्रा के पौत्र रामनाथ मिश्रा को छूते हुए कहा कि आपको छू करके मैं अपने को धन्य महसूस कर रहा हूं।उन्होंने अगले वर्ष महेंद्र मिश्र जयंती समारोह को और धूमधाम से आयोजित करने की बात कही।उन्होंने राम जानकी संगीत महाविद्यालय की छात्राओ के साथ” हम हैं बिहारी जी थोड़े संस्कारी जी” प्रस्तुत कर छात्राओं का हौसला वर्धन किया। कार्यक्रम में लोक गायक रामेश्वर गोप ने “आओ महेंद्र प्यारे, हमको गले लगा लो” उदयनारायण सिंह ने अजीर बिहारी राम अजीर बिहारी,स्थानीय बिटिया शिखा तिवारी” सासु मोर मारे रामा बांसु के छींउकिया हे नदिया मोरी हो” स्थानीय टावर बाबू ने “पटना से बैदा बुलाई दा नजरां ग ईली गुईंया” रामजानकी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद मिश्रा ने “हो रामा मानो मोर कहंनवा का” चैता गीत प्रस्तुत किया। वही राम जानकी संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने सिने स्टार मनोज तिवारी के आगमन पर स्वागत गीत “र ऊआ आगईनी बड़ दया क ईनी” प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। इसके पहले संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सांसद मनोज तिवारी,सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, एसडीओ नीतीश कुमार,महेंद्र मिश्रा के पौत्र पंडित रामनाथ मिश्रा, प्रपौत्र पंडित विनय मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।पूरे दिन भर तथा देर रात्रि तक चले कार्यक्रम में मोहम्मद पांचजन ने शहनाई,नंदिनी मिश्रा ने वंदना, पूनम कुमारी ने नृत्य,हैप्पी श्रीवास्तव,अंजना सिंह मनीषा कुमारी,सोनम मिश्रा, युवराज, पुष्पा कुमारी, रामदास गिरी, अल्पना मिश्रा, बादल बवाली,मनन गिरी,दिवेश कुमार,राजू रंजन मिश्रा, प्रियंका कुमारी,मनीष वर्मा जेपी यादव,आलम राज, शेखर सुमन,शुभम यादव, अमरजीत लाल,कमल देव यादव डोली कुमारी,राजनंदनी,अरुण अलबेला,राम जानकी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य पंडित विनोद मिश्रा,चंदन सिंह मिंटू और उनके साथी कलाकारों ने तथा चर्चित लोक गायक गोपाल राय ने महेन्द्र मिश्र के कालजयी गीतो अपना स्वर देकर लोगों को खूब झूमाया। कार्यक्रम का संचालन संजय भारद्वाज व शशि प्रभा जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में पंडित महेंद्र मिश्रा स्मारक समिति के सदस्यों तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी कलाकारों को जिला प्रशासन द्वारा मोमेंटो और शाल देकर के सम्मानित किया गया। मौके पर प्रमुख अखिलेश्वर पासवान,बीडीओ विनोद कुमार, सीओ अविनाश कुमार, स्मारक समिति के कन्हैया सिंह तुफानी, ललनदेव तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी सीवान पूर्वी के भाजपा जिलाअध्यक्ष रणजीत प्रसाद, पूर्व मुखिया मनोज मिश्र, राजेश मिश्रा, बीडीसी राजन तिवारी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीपू चतुर्वेदी ,कुश पांडेय,वंशीधर तिवारी, विवेकानंद तिवारी, राजेश्वर कुंवर,पप्पू कुशवाहा, नागेंद्र राय,डा मुन्ना भास्कर, शैलेन्द साधू, राधेश्याम गुप्ता, विजय यादव, गुड्डू चौधरी, शैलेन्द्र सिंह, चुलबुल सिंह भूमिहार सहित क ई अन्य भी थे।