Θ बेतिया:– *शिक्षिकाओं को मिले 180 दिनों का मातृत्व अवकाश – राहुल राज*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण का प्रतिनिधमंडल गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षिकाओं को 180 दिन मातृत्व अवकाश , शिशु देखभाल अवकाश 2 वर्ष ( 730 ) दिन एवं पितृत्व अवकाश 15 दिन देने की मांग के लिए मिला और उनको ज्ञापन सौंपा । जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जल्द ही इस संबंध में पत्र निर्गत करने का आश्वासन दिया गया । जिलाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि वित्त विभाग बिहार सरकार के पत्रांक 9889 दिनांक 01-12-2015 के आलोक में आदेशित किया गया है कि महिला कर्मियों के मातृत्व अवकाश को 135 दिन से बढ़ाकर 180 दिन कर दिया गया है जबकि अपने जिले में अभी तक 135 दिन ही मिल रहा है वही मधुबनी एवं सारण जिलें में 180 दिनों के मातृत्व अवकाश का लाभ दिया जा रहा है ।
प्रतिनिधिमंडल में जिलामहासचिव रविन्द्र कुमार सिंह , जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार , मंजीत कुमार मांझी , कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार , बेतिया अनुमंडल महासचिव दीपक कुमार बरनवाल शिक्षक अनिल कुमार मिश्र शामिल रहे ।
उक्त जानकारी की आधिकारिक पुष्टि शिक्षक संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमितेश कुमार ने किया।