पूरे दिन जाम से जूझता रहा शहर, राहगीरों को हुई परेशान
परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: यातायात की लचर व्यवस्था, नो इंट्री के आदेश के उल्लंघन और
फुटपाथी दुकानों के साथ अतिक्रमण से शहर में जाम की समस्या गंभीर हो गयी
है। गुरुवार को भी शहर के विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक जाम रहने से लोग
दिनभर परेशान रहे। शहर में जगह-जगह जाम की समस्या के कारण लोगों को भारी
परेशानियों का सामना करना पड़ा। जेपी चौका से तरवारा मोड़ तक भीषण जाम के
कारण लोग पैदल ही गंतव्य तक जाने को मजबूर हुए। दिन में कई बार प्रमुख
सड़कें जाम से पटी रहीं। वाहनों की कतार लगी रही। हालत यह थी कि पैदल भी
निकलना दूभर हो रहा था।




Recent Comments