फेसबुक का मैसेंजर हैक कर ठगी का प्रयास अब शहर के बाद गांवो की तरफ हैंकर की नजर

मढ़ौरा ।
एटीएम कार्ड और ओटीपी से ठगी के साथ साथ अब गिरोह के सदस्य फेसबुक, मैसेंजर को भी हैक कर ठगी का जाल बिछाने लगे है । ताजा मामला विधुत विभाग के सहायक अभियंता के साथ घटी है । हालांकि अभियंता राशि ट्रांसफर से पहले संयोग से संबंधित व्यक्ति को फोन कर लिया और ठगी होने से बच गये । सहायक अभियंता प्रणव कुमार पहले मढ़ौरा पावर सब स्टेशन में जेई थे वर्तमान में भागलपुर एमआरटी में सहसयक अभियंता है । इनको बुधवार की शाम में मढ़ौरा बिजली विभाग में मानव बल के रूप में कार्यरत धेनुकी निवासी अखिलेश सिंह के फेसबुक मैसेंजर को हैक कर सम्पर्क किया गया था ।

कहा गया कि उसकी पत्नी बिमार है और दिल्ली अपोलो हास्पिटल में भर्ती है बैंक बंद हो चूका है और एटीएम कार्ड वह घर पर छोड़ कर आ गया है । उसे दस हजार रुपयें की तुरंत जरुरत है वे गुगल फोन पे पर राशि ट्रांसफर कर दे । यह भी विश्वास दिलाया गया की अगले दिन बैंक खुलने पर वह पैसे वापस भी कर देगा । मानव बल अखिलेश सिह और एई प्रणव कुमार मिश्रा साथ साथ काम कर चूके थे और मैसेंजर एकाउंट भी उसी था, अतः वे मदद को लेकर उत्सुक हो गये । इसी दौरान एई ने बिमारी की बात जानकर फोन लगा दिया

फोन पर सब कुछ समान्य मिला तब एई प्रणव कुमार मिश्रा को मैसेंजर हैंक कर ठगी का शिकार होने एहसास हुआ । बातचित में सहायक अभियंता ने बताया कि बिमारी की बात बताकर हैंकर अपने जाल में फंसा चुका था । यह तो महज संयोग था कि रुपये ट्रांसफर से पहले मैने एक बार बात करने की सोची तो सच सामने आ गया वरना वे हाइटेक ठगी के शिकार बन चूके होते ।




Recent Comments