
विभूतिपुर मेंं स्विफ्ट डिजायर के चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत।
##न्यूज इनपुट-केशव बाबू
बिभूतिपुर (समस्तीपुर) : विभूतिपुर-समस्तीपुर रोसरा मुख्य मार्ग के सीवान चौक के समीप एक व्यक्ति की मौत स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।मृत्य व्यक्ति की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया उत्तर वार्ड संख्या 6 निवासी धर्मेंद्र कुमार चौधरी पिता महेश चौधरी के रूप में की गयी।इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोसरा समस्तीपुर मुख्य पथ पर शव को रखकर पथ को जाम कर दिया।जिसके बाद मौके पर पहुँचे विभूतिपुर थाना व अंचलाधिकारी उदयकांत मिश्रा ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त करवाया।और साथ ही आर्थिक मुआवजा देने का आश्वासन दिया।उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया।




Recent Comments