चोरी की घटनाओं में रोकथाम को रात्रि गश्त पर दें विशेष ध्यान : एसडीपीओ

परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित मासिक
अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने थानाध्यक्षों से
कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। थानाध्यक्षों से गश्त
ड्यूटी बढ़ाए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि ठंड के समय में चोरी की
घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है इसके लिए रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान
थानाध्यक्ष दें। उन्होंने बैंक, एटीएम तथा पेट्रोल पंप पर नजर रखने का
निर्देश दिया। कहा कि थाने में जितने भी वारंट तथा कुर्की लंबित है उसका
तुरंत निष्पादन करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की
जाएगी। वाहन चेकिंग अभियान को हमेशा जारी रखें। मौके पर नगर इंस्पेक्टर
जयप्रकाश पंडित,मुफस्सिल थानाध्यक्ष रामविचार राम, महिला थानाध्यक्ष मंजू
सिंह, आंदर थाना, नौतन थाना, जीरादेई थाना आदि थानों के पदाधिकारी मौजूद
थे।